भिवानी में घर से कॉलेज जा रही छात्रा व उसकी बहन का पीछा कर एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध किया तो मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह घर से कॉलेज जा रही थी तो युवक ने उसका पीछा किया। थोड़ी दूर चलने के बाद छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो गाली गलौच करने लगा। उसकी बहन को भी अपशब्द कहे और मारपीट करने लगा। पिछले काफी दिनों से युवक उन्हें तंग कर रहा है। इसकी पहले भी पुलिस में शिकायत की गई थी। उस समय माफी मांगने के कारण उसे छोड़ दिया गया था। मामले में सिविल लाइन थाना से एएसआई उमेद कुमार ने बताया कि छात्रा ने छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत की है। शिकायत पर कौंट वासी युवक जितेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।