फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका का हुआ पोस्टमार्टम, हत्यारा पति फरार

Sat, 12 Nov 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के उमरावत  गांव में फौजी पति का शिकार महिला के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम  करवाया गया। पुलिस सीएम ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण आरोपी की गिरफ्तारी  के लिए कोई प्रयास नहीं हुए।
विज्ञापन


उमरावत गांव में बृहस्पतिवार को छुट्टी आए फौजी ओमबीर ने अपनी पत्नी 29 वर्षीय कुसुम की छाती में गोली मारकर हत्या  कर दी थी। हत्या के बाद से आरोपी पति फरार है। पहले दोनों में झगड़ा हुआ। बताया जाता है कि शराब के सेवन को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद सुबह करीब  साढ़े सात बजे गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने मृतका की माता मूर्ति  देवी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया। देरी से सूचना दिए जाने के कारण बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शुक्रवार सुबह सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। अधिकतर पुलिस फोर्स मुख्यमंत्री  कार्यक्रम की सुरक्षा में व्यस्त होने के कारण मामले में पोस्टमार्टम के अलावा अन्य कोई जांच नहीं हो सकती। एसएचओ रामकिशन ने बताया कि शव को  पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के  लिए शुक्रवार को प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें