फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के दान पात्र से हजारों की चोरी

Sat, 20 Aug 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिवानी के तोशाम में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने बाबा मुंगीपा पहाडी पर श्री श्याम मंदिर में दान-पात्रों के ताले तोड़ हजारों रुपये की नकदी सहित मंदिर के पुजारी का लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लिया। मंदिर समिति ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंदिर का मुआयना किया।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी कुंजबिहारी शास्त्री रोजाना की तरह शुक्रवार को भी सुबह 11 बजे के करीब मंदिर के पट बंद करने के पश्चात् मुख्यद्वार पर ताला लगाकर अपने घर चला गया। पुजारी ने सांय 4 बजे मंदिर में आकर देखा तो दान-पात्रों के ताले टूटे हुए थे व मंदिर का अन्य सामान बिखरा हुआ था तथा मंदिर में रखा पुजारी का लैपटॉप भी गायब मिला।

मंदिर में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। मंदिर समिति के उप-प्रधान प्रवीण मोंगिया ने बताया कि मंदिर के दान-पात्र खोले करीबन छह महीने हो गए थे। इसलिए गौशाला के दान-पात्र सहित चार दान-पात्रों में लगभग 15 से 20 हजार रुपये की नगदी थी। मंदिर में पुजारी का एक लैपटॉप भी चोर चोरी कर ले गए। मंदिर में से नगदी सहित करीबन 40 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि अज्ञात चोरों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें