भिवानी के बवानीखेड़ा के हुडा सेक्टर स्थित जमालपुर स्कूल के डीपीई के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दिनदहाड़े लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया। डीपीई दंपति अपने-अपने स्कूलों में गए हुए थे। घर में कोई न होने का फायदा चोरों ने उठाया।
गांव जमालपुर में तैनात डीपीई संजय कुमार हुडा सेक्टर के मकान नंबर 41 में किराए पर रहे हैं। उनकी पत्नी कस्बे के एक निजी स्कूल में डीपीई हैं। संजय कुमार डीपीई ने बताया कि बुधवार को सुबह आठ बजे दोनों अपनी ड्यूटी पर चले गए। जब वो छुट्टी के बाद करीब ढाई बजे मकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा मकान के ताले टूटे हुए हैं और मकान का पूरा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस में दी। संजय कुमार ने बताया कि चोर अलमारी में रखी चालीस हजार रुपये की नगदी और करीब एक लाख रुपये के गहने चुरा ले गए। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल चुकी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
जुआ खेलते तीन दबोचे, 44 हजार बरामद
बवानीखेड़ा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खेत में बने एक कमरे पर छापामार कर तीन लोगों जुआ खेलते गिरफ्तार किया। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि गांव में खेत में बने एक कमरे पर छापा मारा गया, जहां से जमालपुर निवासी प्रेम, राजेन्द्र और रमेश को 44 हजार चार सौ रुपये और ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है।