फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर के साथ खुद पकड़ ली बाइक

Wed, 27 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी उद्यान के पास बैजल नर्सिंग होम से चोरी सीबीजैड बाइक को वादी ने खुद की बरामद करके चोर समेत कैंट पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोरी के आरोपी की निशानदेही पर उसके दूसरे साथी को भी दबोच लिया। पुलिस को पूछताछ में बाइक चोरों के और भी नाम मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

थाना कैंट के अभयपुर गांव के पप्पू की बाइक 12 जून को अस्पताल के पास से चोरी हो गई थी। पप्पू दवा लेने के लिए आए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था। मंगलवार की दोपहर को पप्पू बाइक से घर लौट रहे थे। उन्होंने देखा तो रास्ते में उनकी बाइक एक युवक लाल फाटक की तरफ लेकर जा रहा था। उसकी नंबर प्लेट पर हाथ से नंबर लिखे हुए थे। शक होने पर पप्पू ने बुखारा मोड़ पर बाइक को रुकवा लिया। उन्होंने पप्पू से बाइक के बारे में जानकारी करनी चाही तो वह घबरा गया और बाइक की चाभी फेंककर भागने लगा। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम पवन कुमार बताया है। पुलिस ने उसके साथी अमन को भी पकड़ लिया है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि दो युवक बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


 

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें