फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला का शव टैंक में मिला, पति के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 08 Jan 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी कोर्ट से संदिग्ध हालत में लापता महिला का शव जलघर के टैंक में मिला। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर तंग करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
शुक्रवार को घोषियान गली, पुरानी अनाजमंडी निवासी करीब 45 वर्षीय महिला शारदा देवी कोर्ट परिसर के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। शनिवार सुबह महिला का शव वाटर वर्क्स नंबर एक के टैंक नंबर नौ में तैरता मिला। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर तंग करने, आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


मृतका के भाई राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 26-27 वर्ष पहले पुरानी अनाजमंड़ी वासी नरेंद्र शर्मा के साथ की थी। उसकी बहन को तंग किया जा रहा था। इस कारण उसकी बहन मायके भी रही। अभी भी करीब 10 दिन पहले ही वह अपने ससुराल आई थी। अब भी उसे तंग किया गया। जिसकी शिकायत महिला सेल में की गई। शुक्रवार को उसका जीजा नरेंद्र शर्मा उसकी बहन को लेकर कोर्ट गया और वहां एक दुकान पर बैठाकर गायब हो गया। देर सायं हमें मिला तो बताया कि तुम्हारी बहन लापता है। शनिवार सुबह पुलिस से सूचना मिली कि बहन शारदा का शव टैंक में है। उसका जीजा उसकी बहन को तंग रखता था और उसी से तंग आकर उसकी बहन ने यह कदम उठाया है। उसकी बहन को एक लड़की है।
विज्ञापन


झूठे आरोपों में फंसाया है
मृतका का पति नरेंद्र शर्मा भी शव निकालने और पुलिस कार्रवाई के दौरान मौजूद रहा। मृतका का पति सबको यहीं कहता रहा कि झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी शारदा बीमार चल रही थी और वह उसकी देखभाल करने के लिए ही लाया था। कोर्ट में एक दुकान पर बैठाया था और वह काम निपटाकर वापस आया तो उसकी पत्नी दुकान पर नहीं थी। आसपास तलाश की। आज सुबह पुलिस से सूचना मिली कि शारदा का शव टैंक में मिला है।

महिला शारदा का शव जलघर के टैंक में मिला है। परिजनों के बयान के आधार पर मृतका के पति नरेंद्र शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
संजय बिश्नोई, एसएचओ, सिविल लाइन थाना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें