फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 18 Sep 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
भिवानी के गांव जमालपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज न दिए जाने को लेकर महिला की हत्या या आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पिता के ब्यान पर पति सहित परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस में दी शिकायत में गांव निमड़ीवाली निवासी रघबीर ने बताया कि उसकी बेटी की शादी गांव जमालपुर निवासी सुनील के साथ  वर्ष 8 दिसंबर को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को तंग करने लगे। पति ने दहेज में मोटर साइकिल, ससुर ने 50 हजार रुपये, सास व अन्य परिजनों ने दहेज की मांग की। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को उनके पास गांव जमालपुर से फोन आया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है और हांसी के सरकारी अस्पताल में है। जब वो हांसी के सरकारी अस्पताल में पहुंचे तो उनकी बेटी उन्हें मृत अवस्था में मिली। पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या की है या फिर दहेज मांगने को लेकर मेरी बेटी को इतना मजबूर किया गया कि उसने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी गल्लाराम ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत ससुराल पक्ष के पति सुनील, ससुर महाबीर, सास राजगुड्डी, जेठ और जेठानी पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें