फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशक्त बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म

Wed, 19 Oct 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के तोशाम। क्षेत्र के एक गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग और अशक्त महिला से उसके ही जेठ के लड़के ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद परिवार वालों ने मामले को रफा-दफा करने का भी प्रयास किया। अब महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामला 15 अक्तूबर की रात का है। पुलिस को दी शिकायत में 65 वर्षीय बुजुर्ग अशक्त महिला ने बताया कि उसके जेठ का करीब 35-36 वर्षीय लड़का शराब के नशे में उसके घर आया। उसके साथ मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह चलने-फिरने में अशक्त है। इस कारण अपना बचाव भी नहीं कर सकी। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई। जब परिवार के ही लोगों को बताया तो मामले को दबाने का प्रयास किया। इसके बाद उसने अपने भाई को सारी बात बताई और उसका भाई उसे महिला थाने में लेकर गए। मामले में महिला थाना से एएसआई कृष्णा ने बताया कि बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया है। शिकायत पर उसके जेठ के लड़के सुनील के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जेठ ने किया दुष्कर्म, जेठानी ने की मारपीट
तोशाम क्षेत्र के एक गांव वासी एक महिला ने जेठ पर शराब के नशे में जबरदस्ती बलात्कार व जेठानी पर मारपीठ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला भिवानी के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने पीड़ित महिला के ब्यान पर जेठ के खिलाफ बलात्कार करने व जेठानी के खिलाफ मारपीट करने जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि रविवार को देर रात शराब के नशे में उसका जेठ उसके घर में आया। घर आते ही महिला को पीछे से पकड़कर जबरदस्ती बलात्कार करने की कोशिश करने लगा। यह देखकर पीड़ित महिला शोर मचाने लगी तो उसके बाद जेठानी आई। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जेठानी हाथ में डंडा लिए हुए थी और आते ही सिर में मारा। जिसके बाद पीड़ित महिला का पति, सास मौके पर आए और उन्होंने महिला को छुड़वाया। महिला ने बताया कि उसका जेठ बार-बार उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। एसएचओ कुलदीप ने बताया कि महिला के ब्यान पर उसके जेठ संदीप व जेठानी मीना के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें