फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी काम में बाधा डालने पर चिकित्सक पर मामला दर्ज

Fri, 09 Dec 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दांतों के अस्पताल के संचालक द्वारा कथित बदसलूकी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद जांच टीम ने संबधित मामले की शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक एसएमओ डॉ. मनीष पूनिया ने बताया कि सचिन नामक किसी छात्र ने सीएम विंडो में किले के सामने स्थित निजी दांतों के अस्पताल के संचालक के दस्तावेज डिग्री जांच के लिए शिकायत दी थी। इस पर सीएम विंडो से संबधित शिकायत की जांच का जिम्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को दे दिया गया था। उन्होंने बताया कि जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया जिसमें दंत चिकित्सक सुधीर और फार्मासिस्ट शुकपाल को टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर बाद उक्त निजी दांतों के अस्पताल में जांच के लिए  गए और संचालक को शिकायत से अवगत करवाया गया और डिग्री व अन्य संबधित दस्तावेज दिखाने को कहा इस पर वह भड़क गया और उग्र होकर मारने के लिए दौड़ा पड़ा और गाली गलौच करने व हाथापाई पर उतारू हो गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद संबधित मामले की शिकायत थाने में दे दी गई है।

थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि उक्त मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक एसएमओ डॉ. मनीष पूनिया ने शिकायत में सरकारी काम में बाधा डालने, जाने से मारने की धमकी देने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ संबधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ चलेगा अभियान
लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डा. मनीष पूनिया ने कहा कि बहुत जल्द ही लोहारू क्षेत्र में झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देश है कि बिना किसी अधिकृत प्रमाण पत्र के किसी को चिकित्सा करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें