फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोटों से धोखाधड़ी करने वाले गैंग का खुलासा

Fri, 01 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
अस्पताल में सफाई ठेके के सुपरवाइजर ने इस साजिश को अंजाम दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नकली नोटों से धोखाधड़ी करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है, जिसके कब्जे से करीब  47 सौ रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी युवक, उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन


मामला बुधवार सायं साढ़े छह बजे का है। पुलिस विभाग के पीओ स्टाफ को सूचना मिली कि कुछ लोग नकली नोटों के साथ रेलवे स्टेशन पर आ रहे है। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने एक युवक को दबोचा जबकि उसकी साथी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने पकड़े गए युवक से 47 सौ रुपये बरामद किए। जो नकली बताये जा रहे है। इन नकली नोटों की लैब में जांच करवाई जाएगी। पकड़े गए युवक की पहचान उकलाना मंडी हिसार वासी कुलदीप उर्फ सूरत बताई जा रही है। पुलिस ने कुलदीप के अलावा उसके दो साथियों टोहाना कन्हेटी वासी तेजा, राजबीर व सुनील के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं  के तहत के मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि ये नोटों की सीरीज बदलकर खेल खेलते थे। 14 नंबर को 44 बनाकर या 36 को 86 या 88 बनाकर नकली नोट बनाते थे। यहां लोगों का रुपये दोगुने करने का लालच देकर फंसाया जाता। पीओ स्टाफ से एएसआई मंजीत ने आरोपी को पकड़ा। फिलहाल उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। दिनोद गेट चौकी पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में दिनोद गेट चौकी से एएसआई आनंद कुमार ने बताया कि पीओ स्टाफ ने नकली नोटों के साथ युवक कुलदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। जांच की जा रही है। रुपये दोगुने-तिगुने करने का लालच देकर लोगों को फंसाया जाता था।

नकली नोटों के शिकार ने ही फंसवाया
नकली नोट लेकर कुछ युवक भिवानी रेलवे स्टेशन पर आ रहे है, पुलिस को यह सूचना नकली नोटों के शिकार एक व्यक्ति ने ही दी। सूचना देने वाले को इस नकली नोटों का खेल चलाने वालों ने एक लाख 20 हजार रुपये की चपत लगाई थी। अब धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति ने ही इन आरोपियों को पकड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें