फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में हंगामा करने वाली महिला कर्मचारी को भेजा जेल

Sun, 02 Oct 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
JAIL SHIMLA
विज्ञापन
भिवानी में ट्रांसफर से खफा होकर सेशन जज कोर्ट के पास सुपरिंटेंडेंट कक्ष में गाली-गलौच और हंगामा करने वाली महिला कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन


मामला शुक्रवार दोपहर बाद का है। चरखी दादरी कोर्ट में कार्यरत क्लर्क शशिबाला का ट्रांसफर रोहतक किया गया है। ट्रांसफर से खफा महिला कर्मचारी शुक्रवार को सेशन जज कोर्ट के पास सुपरिंटेंडेंट के कक्ष में पहुंची और ट्रांसफर के लिए सुपरिंटेंडेंट पर आरोप लगाए। गाली-गलौच की तो खूब हंगामा हुआ। जिसके बाद सुपरिंटेंडेंट ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में की। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर महिला क्लर्क के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला कर्मी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। मामले में सिविल लाइन थाना से एएसआई उमेद सिंह ने बताया कि महिला कर्मचारी को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें