फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर निकाले 29 हजार

Sat, 20 Aug 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिवानी के  गांव मनसरबास निवासी एक फौजी की पत्नी का धोखाधड़ी से बैंक एटीएम बदलकर 29 हजार रुपये की राशि निकाल ली गई। फोन पर पैसे निकलने का मैसेज देखकर सकते में आई महिला ने घटना की पुलिस में शिकायत कर दी है।
विज्ञापन


गांव मनसरबास निवासी एक फौजी की पत्नी बृहस्पतिवार को एटीएम से पैसे निकालने के लिए तोशाम आई थी। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम से 10 हजार रुपये की राशि निकालकर अन्य राशि निकालना चाह रही थी कि पास युवक ने महिला को कहा कि एटीएम ऐसे नहीं डाला जाता, मैं डालकर देता हूं। ऐसा कहकर युवक ने महिला से एटीएम ले लिया और इसी दौरान धोखे से एटीएम की अदला-बदली कर दी। इसके बाद युवक ने बदला हुआ एटीएम महिला को दे दिया और कहा कि आज इससे पैसे नहीं निकलेंगे। इसके बाद युवक ने तोशाम में स्थित एक अन्य एटीएम मशीन से फौजी के खाते से लगातार तीन बार जिसमें दो बार दस हजार एक बार सात हजार की राशि निकाल दी। करीबन दो घंटे बाद जींद जाकर दो हजार रुपये और निकाल लिए गए। फोन पर राशि निकलने का मैसेज देखकर महिला को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत आई है। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें