भिवानी के चांग गांव के बस स्टैंड स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम बृहस्पतिवार रात अज्ञात चोरों ने तोड़ दिया, मगर कैश निकालने में कामयाब नहीं हुए। एटीएम में 53 हजार रुपये कैश था। बैंक प्रबंधक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ के मामला दर्ज कर लिया गया है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के अलावा सदर थाना प्रभारी व गुजरानी पुलिस चौकी प्रभारी ने मौके का मुआयना किया।
शुक्रवार सुबह एटीएम का शटर टूटा दिखा तो इस वारदात का पता चला। यूं तो आज हड़ताल होने के कारण बैंक नही खुलना था, लेकिन एटीएम का शटर टूटने की सूचना पर मौके पर आकर देखा तो अज्ञात चोरों ने अंदर से भी एटीएम टूटी मिली। एटीएम टूटने की वजह से बैंक को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस मामले की शिकायत गुजरानी चौकी में कर दी गई है। बैंक प्रबंधक रमेश सहजलान ने बताया कि एटीएम में रखे करीब 53 हजार रुपये बच गए। एटीएम पर लगा ताला बैंक से गांव के अंदर जाने वाले रास्ते पर पड़ा मिला।
सीसीटीवी कैमरे में नही मिली फुटेज
बैंक में चोरी की सूचना मिलते ही पीएनबी के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी बीएस राठी ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लेकिन किसी तकनीकी खराबी के कारण रात के समय की फुटेज की रिकॉर्डिंग नहीं मिली, जिस कारण अज्ञात चोरों का पता लगाना पुलिस के लिए और मुश्किल हो गया है।
बैंक प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
जयसिंह, सदर एसएचओ।