फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपी शिक्षक दो दिन के रिमांड पर

Mon, 21 Mar 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
शिक्षक की अश्लील ऑडियो में नाम आने के बाद एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। ऑडियो में बातचीत करने वाले इस शिक्षक को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। उधर, ऑडियो वायरल कर छात्राओं को ब्लैकमेल करने के तार शहर से भी जुड़े हैं। इसमें कुछ युवकों के नाम सामने आए हैं। दूसरे ऑडियो में बातचीत करने वाले युवक के पास और ऑडियो होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

शिक्षक की अश्लील ऑडियो में नाम आने से आहत एक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में शनिवार को मृतका की दूसरा ऑडियो सामने आया। गांव के कुछ युवकों के अलावा शहर के जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र के कुछ युवकों के नाम भी सामने आए हैं। उनके पास ऑडियो रिकार्डिंग होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब दूसरे ऑडियो में शामिल युवक की तलाश में जुटी है। -- 

शहर से भागने की तैयारी में था मास्टर
अश्लील ऑडियो में मुख्य आरोपी मास्टर हरिओम को पुलिस ने बस स्टैंड से पकड़ा है। वह शहर से भागने की तैयारी में था। रविवार को आरोपी शिक्षक को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि यह पूरा खेल शिक्षक हरिओम का ही है। मगर तीन दिन तक शहर में ही छुपा होने के बावजूद पुलिस उसे नहीं ढूंढ पाई थी।
विज्ञापन


यह है मामला
पिछले सप्ताह शहर से सटे एक गांव में शिक्षक की अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें वह एक छात्रा से बातचीत कर रहा है। ऑडियो वायरल होने के दो दिन बाद ही 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने चार शिक्षकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। पहली ऑडियो में बातचीत करने वाली छात्रा ने भी दो शिक्षकों समेत एक युवक पर मामला दर्ज करवाया था। शनिवार को एक और ऑडियो वायरल हुआ। इसमें दो युवक एक छात्रा को धमकी दे रहे हैं। छात्रा फर्जी नाम से बनाई ऑडियो डिलीट करने की गुहार लगा रही है। 

आरोपी शिक्षक हरिओम को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जिन युवकों के नाम उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
विजय देशवाल, डीएसपी सिटी

आरोपी शिक्षकों के पीछे लगी पुलिस की तीन टीम
 एक आरोपी शिक्षक हरिओम की गिरफ्तारी के बाद रविवार को पुलिस ने बाकी आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस की तीन टीम आरोपियों के ठिकाने खंगाल रही है। आरोपियों के कुछ रिश्तेदारों के यहां भी छापेमारी की। 
पुलिस अब आरोपी शिक्षक नरेश, सुनील और सोमबीर की तलाश में जुटी है। इस काम के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। एक टीम सदर थाना प्रभारी उदमीराम, दूसरी एंटी बरगली स्टाफ की टीम एएसआई कृष्ण मलिक और तीसरी टीम सीआईए की है। तीनों टीम अलग-अलग काम कर रही हैं। पुलिस ने आरोपी शिक्षकों तक पहुंचने के लिए उनके परिजनों और मित्रों से भी पूछताछ की। फोन कॉल लोकेशन से भी शिक्षकों की लोकेशन तलाशने का प्रयास किया। मामले में एसएचओ उदमी राम ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस कई जगह दबिश दी है। उम्मीद है कि पुलिस आरोपियों तक जल्द पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें