फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का आरोप, मैनेजर की धुनाई

Sat, 22 Aug 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लघु व्यवसाय योजना के तहत लोन लेने आई महिला द्वारा मैनेजर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप लगाने पर खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन


महिला के परिजनों ने मैनेजर की धुनाई कर दी। कॉलोनी वासियों ने मैनेजर को छुड़वाया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

महिला ने आरोप लगाया कि उसे लोन दिलाने के नाम पर परेशान करने के साथ ही अश्लील बातें कर रहा था। आज उसे गलत नीयत से कार्यालय बुलाया और हरकत की। मैनेजर ने आरोपों को झूठा बताते हुए साजिश के तहत हमला करने का आरोप लगाया।

विवाद शुक्रवार सायं करीब पौने पांच बजे हुआ। डीसी कॉलोनी स्थित हरियाणा अनुसूचति जाति वित्त एवं विकास निगम में अचानक दो-तीन बाइकों पर सवार होकर दो-तीन युवक व कुछ महिलाएं पहुंचीं और मैनेजर की धुनाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


हंगामा हुआ तो कार्यालय के सामने पार्क से लोग पहुंचे और मैनेजर को छुड़वा युवकों को बाहर निकाला। मैनेजर के नाक से खून बह रहा था। बाद में युवकों व महिलाओं की कॉलोनी वासियों के साथ भी तीखी नोंक-झोंक हुई। करीब आधे घंटे तक खूब हंगामा हुआ।

बाद में महिला व युवक चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैनेजर जगदीश चंद्र व कॉलोनी वासियों से घटना की जानकारी ली। मैनेजर को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, महिला व उसके परिजनों ने टीआईटी चौकी पहुंच शिकायत की।

गलत कार्य के लिए कर रहा था परेशान
महिला ने बताया कि उसने लघु व्यवसाय योजना के तहत दो लाख का लोन लेने के लिए आवेदन किया था। एडीसी कार्यालय से लोन मंजूर हो गया। बाद में गारंटर नहीं था।

अब मैनेजर लोन दिलाने के बहाने उससे फोन पर अश£ील बातें कर परेशान कर रहा था। आज उसे यहां गलत कार्य के लिए बुलाया। वह अंदर गई तो कंप्यूटर में अश्लील फिल्म चला रखी थी। उसे लोन के नाम पर गलत कार्य करने के लिए बोल रहा था। यह बात उसने परिजनों को बता दी।

आरोप झूठे, रद हो चुका है लोन
मैनेजर जगदीश चंद्र ने बताया कि महिला के आरोप झूठे हैं। महिला ने लोन के लिए आवेदन किया था, गारंटर नहीं मिलने के कारण चंडीगढ़ से लोन कैंसिल कर दिया गया।

 इसके बाद उसने दोबारा लोन दिलाने की बात कही। इस पर उसे फिर से आवेदन के लिए कहा गया। महिला का फार्म भी बैंक में भिजवा दिया। आज यह महिला फार्म की कॉपी लेने आई। वह फोटो स्टेट कॉपी लाने अंदर गया तो अचानक तीन-चार युवक व कुछ महिलाएं आईं और हमला बोल दिया।
विज्ञापन



वर्जन:::
हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम में मैनेजर से मारपीट का मामला आया है। मैनेजर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। महिला के बयान भी लिए गए हैं। महिला अश्लील हरकत करने और छेड़छाड़ के आरोप लगा रही है। मैनेजर के भी बयान लिए जाएंगे। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बीर सिंह, इंचार्ज
टीआईटी चौकी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें