फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की भिड़ंत में तीन महिलाएं घायल

Fri, 08 Jul 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
दादरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लोहारू रोड स्थित सिविल अस्पताल के सामने वीरवार सुबह हुई तीन वाहनों की भिड़ंत में तीन महिलाएं घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कार सवार महिलाएं मातमपुर्सी के लिए गांव चरखी जा रही थीं।  अस्पताल में उपचाराधीन दिल्ली के गांव बवाना निवासी विमल ने बताया कि अपनी जेठानी मुन्नी, देवरानी कविता और अपने लड़के अमित के साथ वीरवार सुबह दिल्ली से कार में सवार होकर गांव चरखी रिश्तेदारी में शोक जताने आ रहे थे। अभी वो सिविल अस्पताल के सामने ही पहुंचे थे कि इसी दौरान बिना साइड देखे आ रहे मैक्स चालक ने उनके सामने की तरफ गाड़ी मोड़ दी।
विज्ञापन


अचानक सामने मैक्स गाड़ी आने से उसका बेटा अमित ब्रेक नहीं लगा पाया और उनकी कार सीधे मैक्स जा टकराई। इस भिड़ंत के बाद मैक्स सड़क किनारे खड़े ऑटो से भी टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में मैक्स सवार लोगों को चोटें नहीं आई। वहीं, हादसे के दौरान ऑटो भी खाली खड़ा था। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर घायल महिलाओं के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सिटी थाना प्रभार भूदेव सिंह ने बताया कि घायल महिलाओं के बयान दर्ज कर लिए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें