फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज करने वाली लड़की को दहेज के लिए तंग कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। लव मैरिज के बाद बदनामी के डर से लड़की के परिजनों ने आरोपी युवक से ही बेटी की शादी करा दी, लेकिन शादी को 10 माह भी नहीं बीते कि लड़की दहेज प्रताड़ना का शिकार हो गई। सिटी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से आगरा का रहने वाला है और पिछले कई दशकों से अपने परिवार सहित भिवानी की ही एक कॉलोनी में रह रहा है। उसकी 20 वर्षीय बेटी ने बैंक कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले एक युवक के साथ भागकर लव मैरिज कर ली थी। इसके बाद जब उन्हें इसका पता चला तो उन्होंने बदनामी के डर से बेटी की आरोपी युवक के साथ ही शादी करा दी। बेटी की शादी कराने के बाद उसकी गृहस्थी ठीक से बसी भी नहीं थी कि आरोपी युवक ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए। उसकी बेटी को शादी के 10 माह बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने बताया कि गत 6 मार्च को उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई। जिसकी वजह से तीन माह की गर्भवती बेटी का गर्भपात हो गया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अपने हाल पर छोड़कर आरोपी पति फरार हो गया। बेटी को घर लाने के बाद मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी गई। सिटी पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें