फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारू की मंडी में लाया जा रहा राजस्थान का 300 कुंतल गेहूं पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लोहारू
लोहारू की अनाज मंडी में पड़ोसी राज्य राजस्थान से गेहूं आने का सिलसिला जारी है एक सप्ताह के दौरान पुलिस ने दूसरी बार रविवार को ढ़ाणी रहीमपुर गांव के निकट पुलिस नाके के पास दो ट्राले पकड़े हैं, जिनमें करीब करीब 300 क्विंटल गेहूं भरा हुआ है। पुलिस ने दोनो ट्रालों को पकड़ कर कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि उन्होंनेे गश्त के दौरान राजस्थान राज्य की सीमा पर हरियाणा में प्रवेश कर रहे दो ट्रोलों को पकड़ा है जिनमें गेहूं भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी है। माकेट कमेटी के सचिव संजय फौगाट ने बताया कि लोहारू थाने से सूचना मिली है कि लोहारू की सीमा में ढ़ाणी रहीमपुर के पास से पुलिस ने दो ट्रालों को पकड़ा है जिनमें करीब 300 क्विंटल गेहूं भरा हुआ है। उन्होेंने बताया कि अभी पकड़े गए गेहूं के मालिक की पहचान नही होने के कारण जुर्माना राशि नही काटी गई है। गेहूं के मालिक का नाम सामने आने पर ही जुर्माना राशि तय की जाएगी। ट्राले के ड्राईवर से मिले कागजात में उत्तर प्रदेश से सूरजगढ़ (राजस्थान) के लिए गेहूं लोड किया गया दर्शा रहा है। फौगाट ने बताया कि मार्केट कमेटी प्रशासन किसी भी सूरत में हरियाणा के किसानों के अलावा किसी और अन्य राज्य का गेहूं हरियाणा की मंडियों में समर्थन मूल्य पर बेचने नही देगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए क्षेत्र में मार्केट कमेटी प्रशासन द्वारा बाकायदा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लोहारू से राजस्थान की सीमा महज 2 किलोमीटर दूर है। साथ ही राजस्थान की सभी मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद नही होने से सीमा के साथ लगते किसान तो लोहारू व ढ़िगावा की मंडियों में अपनी फसल सरकारी मूल्य पर बेचते ही है साथ ही यहां के कुछ आढ़ती और ब्रोकर भी बहती गंगा में हाथ धोकर लाखों कमा रहे है। बीती 24 अप्रैल को भी क्षेत्र की ढिगावा मंडी में बेचने के लिए राजस्थान के सूरजगढ़ कस्बे से लाया गया गेहूं प्रशासन ने पकड़ा था और उस पर 31 हजार 398 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें