फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद भी पुलिस गिरफ्त से फरार है बलात्कार का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी दो माह बाद भी नहीं हुआ गिरफ्तार, आरोपी दे रहा धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
महिलाओं के साथ होने वाले मामलों को लेकर जिला पुलिस की संवेदनहीनता एक बार फिर सामने आई है। महिला थाना पुलिस में दर्ज एक दुष्कर्म के मामले में दो माह बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी उनके घर आकर धमकी देकर जा रहे हैं जबकि पुलिस मामले में पूरी तरह से ढिलाई बरत रही है।
जिला के एक गांव निवासी पीड़ित युवती ने पुलिस को करीब एक पखवाड़ा पहले शिकायत दी थी। इसके बावजूद पुलिस के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला पुलिस थाने में 28 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित सोशल मीडिया पर विडियो क्लिप बनाकर प्रसारित करने का भी मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के दो माह पूरे होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। पीड़िता ने बताया कि 10 अप्रैल को भी आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर आया और उसके पिता को फैसला करने की धमकी दी। आरोपी उसे और उसके परिवार को लगातार धमकी दे रहा है, जबकि पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी युवक उच्च जाति से ताल्लुक रखता है जबकि वह अजा वर्ग से है। इस वजह से आरोपी उसके पिता पर लगातार दबाव बना रहे हैं। कई बार तो देर रात तक को भी उनके घर पहुंचकर सरेआम धमकी दे रहे हैं जिसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई बावजूद इसके पुलिस ने आज तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए हमारे द्वारा लगातार गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी युवक परिवार सहित अपना गांव छोड़ चुका है। हमारी तरफ से किसी भी तरह कार्रवाई में लापरवाही नहीं बरती जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - हीरामणि, प्रभारी, महिला पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें