फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटी मर्डर केस में लॉरेंस बिश्रोई गैंग के शूटर नरेश अर्जुन को प्रोडक्शन वारंट पर कुरुक्षेत्र जेल से लाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बंटी मर्डर केस : कुरुक्षेत्र जेल में बंद लॉरेंस गैंग के शूटर नरेश अर्जुन को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
विज्ञापन

- एक नवंबर, 2017 को जिम में मा. नरेंद्र बंटी की गोली मारकर की थी हत्या, दीपक टीनू ने तीन अन्य साथियों के साथ की थी हत्या, कुरुक्षेत्र जेल से लाई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। मास्टर नरेंद्र बंटी मर्डर केस में टीनू हरियाणा के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर नरेश अर्जुन को सिविल लाइन पुलिस कुरुक्षेत्र जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विद्या नगर निवासी नरेंद्र उर्फ बंटी की एक नवंबर 2017 को झंकार मोड़ स्थित जिम के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप दीपक उर्फ टीनू हरियाणा सहित तीन अन्य पर लगा था। टीनू हरियाणा पुलिस का ईनामी बदमाश था। जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर नरेंद्र नांदल उर्फ बंटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में एसआईटी द्वारा टीनू हरियाणा और उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि इस मामले में शूटर अबोहर पंजाब निवासी नरेश उर्फ अर्जुन पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। नरेश उर्फ अर्जुन किसी दूसरे आपराधिक मामले में फिलहाल कुरुक्षेत्र जेल के अंदर बंद था, इससे पहले अर्जुन जोदपुर जेल के अंदर बंद था। नरेश उर्फ अर्जुन पर भी कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं, जबकि टीनू हरियाणा सहित नरेश उर्फ अर्जुन भी लॉरेंस बिश्रोई गैंग का सदस्य था। बंटी के साथ दीपक की निजी दुश्मनी थी, इसी के चलते उस पर उस समय टीनू ने तीन अन्य साथियों के साथ हमला किया।

एसआईटी ने किया था काबू
पुलिस की विशेष टीम (एसआईटी) ने टीनू हरियाणा को गिरफ्तार किया जबकि आरोपी नरेश उर्फ अर्जुन भी किसी अन्य मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गया और उसे कुरुक्षेत्र जेल में भेजा गया। सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि नरेंद्र नांदल उर्फ बंटी मर्डर केस में शूटर रहे नरेश को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। दीपक और उसके अन्य साथियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है।
विज्ञापन


यह था मामला
मास्टर नरेंद्र उर्फ बंटी एक नवंबर 2017 की सुबह झंकार मोड़ स्थित जिम में रोजाना की तरह शारीरिक अभ्यास के लिए आया हुआ था। नरेन्द्र के पास भी उसका लाइसेंसी हथियार था, मगर वह उसे पास में रखकर जिम का अभ्यास कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग जिम में पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गई। बंटी ने बचने का काफी प्रयास किया और उसने जिम के ऊपरी हिस्से से खाली प्लाट में छलांग लगाई, मगर तब तक आरोपियों ने उस पर कई गोलियां दाग दी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें