फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने बाप के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया, दो दिन बाद जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी ने बाप पर रेप का मामला दर्ज कराया तो दो दिन बाद जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

भिवानी। दो दिन पहले नाबालिग बेटी के रेप के आरोप लगाने और मुकदमा दर्ज कराने के बाद आरोपी पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक के पिता ने एक रिश्तेदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शहर से सटे गांव की रहने वाली 13 साल की लड़की ने दो मई को महिला थाने में अपने 36 वर्षीय पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस बात से क्षुब्ध होकर शुक्रवार को लड़की के पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया और आगामी जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका बेटा शराब का आदी था और उसका पत्नी से झगड़ा करता रहता था। सदर थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि दो दिन पहले ही मृतक की नाबालिग बेटी ने उन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसी बात से शर्मसार होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के पिता कृष्ण के बयान पर गांव बामला निवासी सोमबीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। मृतक के पिता का आरोप है कि सोमवीर के कहने पर उसकी पोती ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें