फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चांग गांव में खंडित की डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा, सरपंच सहित चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चांग। लोहारू में शुक्रवार को डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने और दो खोखो में आग लगाने का मामला निपटा भी नहीं था कि शनिवार देर रात चांग में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया। शरारती युवकों ने प्रतिमा की उंगली तोड़ दी। इस पर लोगों ने रोष जताया। वहीं कमेटी प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने सरपंच सहित चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। सरपंच का कहना है कि उन पर लगाए आरोप गलत हैं। पुलिस टीम ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली। जिसमें दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में सरिया लिए नजर आ रहे है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह लोग उठे तो गांव चांग बस स्टैंड स्थित लगी आंबेडकर की प्रतिमा खंडित मिली। प्रतिमा की उंगली को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। प्रतिमा खंडित करने की सूचना कमेटी प्रधान ने गुजरानी चौकी पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना सदर प्रभारी राकेश कुमार व गुजरानी चौकी इंचार्ज विद्याधर, नरेन्द्र मौके पर पहुंचे और जांच की। कमेटी प्रधान भगवत की शिकायत पर सरपंच चांग देवेंद्र कालड़ा, गुरदास जांगड़ा, रिषी बुक डिपो व रोशन शर्मा के खिलाफ प्रतिमा खंडित करने का केस दर्ज किया गया है। भगवत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले कई वर्षों से भिवानी कोर्ट व एससी आयोग में ग्राम पंचायत चांग व तीन अन्य के खिलाफ मामला विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि उस समय भी सरपंच चांग देवेंद्र कालड़ा, गुरदास जांगड़ा, रिषी बुक डिपो व रोशन शर्मा ने यह प्रतिमा लगाने के लिए विरोध किया था।
दो वर्षों से है निर्माण कार्य बंद
बस स्टैंड स्थित वाल्मीकि लाइब्रेरी व डॉ. आंबेडकर सभा स्थल का निर्माण कार्य विवाद के कारण पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों ने बंद करवाया है। इसके बाद प्रशासन की तरफ से प्रतिमा की देखरेख के लिए करीब एक वर्ष तक पुलिसकर्मी लगाए गए थे। शनिवार देर रात भी गुजरानी पुलिस गश्त पर थी, लेकिन फिर भी असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी में दो संदिग्ध आए नजर
लाइब्रेरी व सभा स्थल के सामने पंजाब नेशनल बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को रविवार शाम पुलिस ने खंगाला। बैक के सामने आम रास्ता होने से कई लोग आते जाते सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी में दो युवक सरिया लिए संदिग्ध हालात में अल सुबह करीब पौने चार बजे नजर आए हैं। पुलिस इनकी पहचान के प्रयास कर रही है।
गांव चांग में बस स्टैंड स्थित वाल्मीकि लाइब्रेरी और डॉ. आंबेडकर सभा स्थल पर निर्माण गांव वालों ने अवैध बताकर रुकवाया था। इस मामले को लेकर कमेटी प्रधान ने एससी आयोग व भिवानी कोर्ट में ग्राम पंचायत के खिलाफ केस दायर किया था। जिसकी सुनवाई चल रही है। डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को मैंने खंडित नहीं की है। वह पुलिस का हर जांच में सहयोग करुंगा।
देवेन्द्र कालड़ा, सरपंच चांग।

चांग बस स्टैंड स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिमा को खंडित करने के मामले में कमेटी प्रधान भगवत की शिकायत पर गांव चांग सरपंच देवेंद्र कालड़ा, रोशन शर्मा, गुरदास जांगड़ा, रिषी बुक डिपो के खिलाफ प्रतिमा खंडित करने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विद्याधर, इंचार्ज गुजरानी चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें