फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की फिराक में थे बदमाश, पुलिस गाड़ी रोक तानी पिस्तौल, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव चांग और गुजरानी मोड़ के बीच वाहनों को लूट की फिराक में बैठे दो युवकों ने पुलिस की गाड़ी को ही लूटने के लिए रुकवा लिया और पिस्तौल तान दी। जैसे ही भनक लगी कि यह पुलिस की गाड़ी है तो भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों के खिलाफ महम पुलिस थाने में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस की एक टीम रात को गांव चांग और गुजरानी पुलिस चौकी के बीच बंदरों वाली जोहड़ी मंदिर के पास से गुजर रहे थे तो दो बदमाशों ने गाड़ी रुकवाई और पिस्तौल तान दी। गाड़ी पर कोई बत्ती नहीं थी। जब बदमाशों को लगा कि ये तो पुलिस टीम है तो भागने लगे मगर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां मार्ग पर कुछ युवक वाहनों को लूटने की योजना बना रहे हैं। इसी कारण गाड़ी की बत्ती हटाकर वहां से गुजर रहे थे। बदमाशों ने अन्य राहगीरों की गाड़ी समझ पुलिस की गाड़ी रुकवाई। एक लड़का अवैध हथियार के साथ चालक साइड और दूसरा कंडेक्टर साइड आ गया। आरोपी युवकों की पहचान महम के गांव खेड़ी निवासी संजीव उर्फ मांजी उर्फ बाबा बताया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 32 बोर का पिस्तौल और जेब से 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि पिस्तौल के अंदर भी कारतूस लोड किए हुए थे। दूसरे आरोपी युवक की पहचान नाम महम के किशनगढ़ निवासी नवीन उर्फ मिनी के रूप में हुई। पुलिस ने इसके कब्जे से अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। सदर पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र ने बताया कि अवैध हथियार के बल पर राहगीर वाहनों की लूट की योजना बनाकर घात लगाकर बैठे संजीव उर्फ मंजी उर्फ बाबा व उसके साथी नवीन उर्फ मिनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें