भिवानी। सीएम के रोड शो में केश कलां एवं कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन और लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार सैन की जेब काट ली गई। उनका पर्स चोरी किया गया। जिसमें करीब 52 हजार की नकदी और जरूरी कागजात थे। पुलिस ने अब उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में आदर्श मार्केट हांसी गेट वासी सुरेश कुमार ने बताया कि 15 अक्तूबर को हांसी गेट पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के रोड शो के दौरान किसी ने उसका पर्स निकाल लिया। पर्स में 52 हजार रुपये की नकदी के अलावा भारतीय खाद्य का कार्ड, चेयरमैन केश कलां का कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम, मेडिकल सर्टिफिकेट आदि जरूरी कागजात थे। जिसके बाद अब पुलिस में शिकायत दी है। मामले में एसएचओ अजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।