फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की का बुरी नियत से पकड़ा हाथ, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की का बुरी नियत से पकड़ा हाथ, केस दर्ज
विज्ञापन

भिवानी। बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में बुरी नियत से नाबालिग लड़की का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत महिला पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर गांव के ही एक आरोपी युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 17 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया कि 31 जनवरी को गांव के ही एक युवक ने उसे अकेली पाकर उसका हाथ पकड़ लिया और फिर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपी युवक ने इस बारे में किसी को कुछ बताने पर भी जान से मारने की धमकी दी। काफी दिनों तक लड़की आरोपी युवक की हरकत से सहमी रही और परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। अब उसने परेशान होकर परिजनों को बताया तो मामला महिला पुलिस थाने में पहुंचा। महिला पुलिस की जांच अधिकारी एसआई सुमन ने बताया कि पीड़ित नाबालिग की शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें