फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर किया घर में घुसकर हमला, कानों से छीनी सोने की बाली, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला पर किया हमला, सोने की बालियां छीनी
विज्ञापन

भिवानी। बहल क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर घुसकर महिला के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ करने और कानों से सोने की बाली छीनने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में 35 वर्षीय महिला ने बताया कि 26 जनवरी को उसके घर में घुसकर पांच लोगों ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की गई। महिला के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और फिर आरोपियों ने उसके गले से सोने की बाली भी छीन ली। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। मामले की शिकायत बहल पुलिस थाने में दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने स्नैचिंग सहित छेड़छाड़ करने पर विभिन्न धाराओं के तहत एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें