ब्यूटी पार्लर व कालेज के लिए घर से गई दो युवती लापता
भिवानी :
प्रदेश में गैंग रेप की घटनाएं लगातार बढ़ रही है तो दूसरी तरफ युवती व किशोरियों के लापता होने के मामले भी नहीं थम रहे हैं। शहर से शुक्रवार को एक युवती व एक किशोर लापता हो गया तो लोहारू क्षेत्र से भी एक कालेज छात्रा संदिग्ध हालत में लापता हो गई। पुलिस ने भी शिकायत मिलते ही तत्परता से मामले दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।
शहर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि शहर के ब्यूटी पार्लर पर जॉब कर रही उसकी बेटी शुक्रवार सुबह वह घर से पार्लर के लिए गई थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली तो मामले की सूचना जैन चौक पुलिस चौकी को दी गई। युवती के पिता ने बताया कि पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए युवती के लापता होने का मामला दर्ज किया। साथ ही कई स्थानों पर छानबीन कर तलाश भी किया, लेकिन शनिवार रात तक उसका सुराग नहीं लग पाया।
--
कालेज गई बीए फाइनल की छात्रा संदिग्ध हालत में लापता
भिवानी : गांव निवासी एक कालेज छात्रा संदिग्ध हालत में लापता हो गई। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह लोहारू स्थित कालेज में पढ़ने गई थी। छात्रा के लापता होने की सूचना परिजनों ने लोहारू पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है।
गांव सोहड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी कालेज से बीए फाइनल कर रही थी। वह शुक्रवार सुबह कालेज जाने की बात कहकर गई थी। कालेज की छुट्टी होने के बाद भी वह घर वापस नहीं पहुंची। देर शाम उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। उसके पिता ने मामले की शिकायत लोहारू पुलिस थाने में की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर युवती की तलाश तेज कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई राजवीर ने बताया कि मामला र्दद्य कर लिया है। पुलिस द्वारा छात्रा की गंभीरता से तलाश की जा रही है।
------
सुबह लापता छात्र शाम को रेवाड़ी में मिला
भिवानी : युवती, किशोर व बच्चों के लापता होने के मामलों को पुलिस अब गंभीरता से ले रही है। पतराम गेट चेजारान ढाणी से शुक्रवार सुबह लापता हुआ 11वीं कक्षा का छात्र उसी दिन शाम को रेवाड़ मेें मिल गया गया। पुलिस ने छानबीन कर बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया है।
ढाणी चेजारान निवासी दिनेश ने बताया कि 16 वर्षीय उसका बेटा दीपांशु वैश्य मॉडल स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। वह शुक्रवार को घर से स्कूल के लिए गया था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक वह नहीं मिला। छात्र के पिता ने मामले की शिकायत सिटी पुलिस थाने में दजेकरवाई। साथ ही इस मामले की सूचना जिला बाल संरक्षण अधिकारी रितू को दी। रितू ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस को बच्चे की तलाश तेज करने के लिए कहा। काफी छानबीन के बाद पुलिस को सूचना मिली की बच्चा रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर घूम रहा है। शुक्रवार रात को ही पुलिस व परिजन रेवाड़ी पहुंचे और बच्चे को सकुशल भिवानी लेकर आए।