फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से डंपर ले उड़े बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप से डंपर ले उड़े बदमाश
विज्ञापन

तोशाम । तोशाम-हिसार मार्ग पर सुरेंद्र सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पास स्थित पीके फ्यूल से चार-पांच नकाबपोशों ने मंगलवार रात करीब एक डंपर लेकर चंपत हो गये। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने गाड़ी मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार करीब एक बजे कार में चार-पांच नकाबपोश सवार होकर पेट्रोल पंप पर आए। नकाबपोश गाड़ी को पंप के बाहर खड़ी कर डंपर के पास करीब 15 मिनट इधर-उधर घूमते रहे। इसके बाद वे डंपर को पंप से लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंप पर कार्यरत सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे डंपर हाइवा पंप पर आकर खड़ा हुआ था। उसने सुबह आकर देखा तो डंपर गायब मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गाड़ी मालिक सुरेंद्र जैन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें