फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़छाड़
विज्ञापन

भौराकलां। थाना क्षेत्र के गांव में छात्रा के साथ एक युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। छात्रा के परिजनों के विरोध करने पर आरोपी युवक तमंचे से फायर कर फरार हो गया। इसके कुछ देर बाद आरोपी युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ दोबारा युवती के घर पहुंच गया। युवती और परिजनों द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की भीड़ देखकर आरोपी युवक तमंचे से फायर कर भागने लगे, जिस पर ग्रामीणों ने घेरकर एक आरोपी निशांत निवासी मोहम्मदपुर रायसिंह को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया। युवती के पिता ने निशांत व उसके तीन अन्य साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में लगी है।
कोल्हुओं पर छापे, छह
पर बिजली चोरी पकड़ी
भोपा। विद्युत निगम ने रुड़कली गांव में छापे मारे। इस दौरान छह कोल्हुओं पर बिजली चोरी पकड़ी गई। जेई की ओर से सभी कोल्हू संचालकों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। भोपा विद्युत उपकेंद्र प्रभारी जेई अजीत सिंह ने बताया कि रुड़कली में विद्युत चोरी की शिकायत मिली थी। विभागीय टीम ने छापे की गांव स्थित छह कोल्हुओं में एलटी की विद्युत लाइन पर केबल डालकर बिजली चोरी होती मिली। मुंतजीर, अबु सहमा, इरशाद, हमजा, आशू, इस्लाम अंसारी के विरुद्ध बिजली चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वारंटी समेत चार पकड़े
भोपा। पुलिस ने दो वारंटी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। दो वारंटी बिल्लू उर्फ जुल्लू निवासी युसुफपुर, अजीत निवासी बरूकी को घर से गिरफ्तार किया गया। दूसरी ओर, इंद्रपाल और संजू का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें