फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में चैंबर से गायब फाइल 250 मीटर दूर गटर में गिरी मिली, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हुए गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। न्यायालय परिसर के अंदर अधिवक्ता के चेंबर से केस की फाइलें संदिग्ध परिस्थितियों में गुम हो गई। बाद में यह फाइलें न्यायालय परिसर से करीब 250 मीटर दूर नाले में मिली। जबकि फाइल के अंदर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब मिले। अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने फाइल चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अधिवक्ता नरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि 14 फरवरी की शाम साढ़े 5 बजे उनके चेंबर नंबर 135 में केस की जरूरी फाइलें व पर्सनल डेयरी रखी थी। वह किसी दस्तावेज की फोटो कॉपी कराने गए थे। वापस आए तो टेबल पर केस की फाइलें व डेयरी नहीं थी। इसके बाद 15 फरवरी की दोपहर को उनके मोबाइल पर फोन आया कि उनके नाम की फाइलें न्यायालय परिसर से 250 मीटर दूर गुप्तचर विभाग कार्यालय के समीप नाले के अंदर पड़ी हैं। जब उसने मौके पर पहुंचकर देखा तो गटर के अंदर फाइलें फेंकी थी। पहले तो उसने इनकी वीडियो बनाई और फिर फोटो खिंचने के बाद इन फाइलों को नाले से बाहर निकाला। जांच के दौरान विभिन्न केसों की फाइलों के अंदर से कुछ जरूरी कागजात गायब मिले। पुलिस ने अधिवक्ता नरेंद्र मोहन शर्मा की शिकायत पर फाइल चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें