फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम ने छापा मारकर 91 पेटी शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बोतल और लेबल ब्रांडेड कंपनियों का अंदर शराब नकली और निमभन स्तर की। यह खेल नजदीकी गांव हरिपुर में जमकर चल रहा था। यहां से शराब सीधे दिल्ली सप्लाई की जाती थी। नकली शराब के खेल में मोटी कमाई की जा रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर एक आरोपी को काबू किया। पुलिस ने घर में बनाए गोदाम से 91 पेटी यानी 1104 बोतल शराब की बरामद करने के साथ खाली बोतलें और लेबल बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला शुक्रवार सुबह का है। पुलिस विभाग की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम को सूचना मिली कि हरिपुर गांव के एक मकान में नकली शराब का खेल चल रहा है। इसके बाद एएसआई अशोक मलिक के नेतृत्व मेें टीम ने हरिपुर गांव के उक्त मकान में छापा मारा। यहां का दृश्य देख पुलिस टीम भी हैरान रह गई। ब्रांडेड कंपनियों की बोतलें, लेबल और कार्टून रखे थे। ढक्कन सील करने के लिए मशीन ला रखी थी। बोतलों में नकली शराब भरकर उनके ऊपर ब्रांडेड कंपनियों के लेबल चस्पाएं जा रहे थे। लंबे समय से यह धंधा चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से एक आरोपी को काबू किया है जिसकी पहचान गांव बामला द्वितीय वासी मनोज के रूप में हुई। पुलिस को यहां 91 पेटी शराब की मिली मिली जिनमें करीब 1104 बोतलें थी। इस तरह निमभन स्तर की शराब को वो ब्रांडेड कंपनी के दाम पर बेचते थे। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पहचान की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वह और उसका साथी मिलकर यह धंधा चला रहे थे और शराब सीधे दिल्ली सप्लाई की जाती है। यह मकान किराये पर लिया हुआ है। छापेमार टीम में एएसआई अशोक कुमार के अलावा एएसआई सुभाष, सिपाही सुनील, विकास शामिल रहे।
कबाड़ी से खरीदते थे खाली बोतलें, ब्रांडेड कंपनियों के नकली लेबल लाए
पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वे ब्रांडेड कंपनियों की खाली बोतल कबाड़ियों से खरीदते थे। ब्रांडेड कंपनियों के नकली लेबल व ढक्कन वे खरीदकर लाए। ढक्कन और लेबल लगाने की मशीन भी ला रखी थी ताकि किसी को किसी तरह का शक ना हो।
विज्ञापन

वर्जन:::
हरिपुर गांव में किराये पर मकान लेकर ब्रांडेड कंपनियों की बोतलों में निमभन स्तर की शराब डालकर दिल्ली सप्लाई की जाती थी। लेबल व ढक्कन भी ब्रांडेड कंपनियों के होते थे। एक को काबू किया गया है और उसके साथी की तलाश की जा रही है।
-अशोक कुमार, एएसआई, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें