फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 कॉपियां और गायब, बर्खास्त प्रोफेसर बना आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एमबीबीएस की उत्तर पुस्तिकाएं बदलने के मामले में पुलिस की जांच में 100 कॉपियां और गायब मिली हैं। इसको लेकर पुलिस ने लिखापढ़ी में बीआईटी से बर्खास्त असिस्टेंट प्रोफेसर रजनीश पंवार को आरोपी बना लिया है।
विज्ञापन

इस प्रकरण की विवेचना कर रहे सीओ संजीव देशवाल का दावा कि आरोपी रजनीश के खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं। पुलिस की जांच पड़ताल में उत्तर पुस्तिकाएं बदलने का मुख्य आरोपी रजनीश है। मामला लखनऊ तक गूंजने पर लखनऊ की एक टीम इस प्रकरण की जांच करने में जुट गई है। इस टीम ने मेरठ पुलिस की जांच टीम से संपर्क साधा हैं।
कविराज से कैसे जुड़ा रजनीश
विवेचक संजीव देशवाल का कहना है कि फिलहाल यह सवाल अहम है कि एमबीबीएस की उत्तर पुस्तिकाएं बदलने वाले आरोपी कविराज से बीआईटी कॉलेज से बर्खास्त असिस्टेंट प्रोफेसर रजनीश पंवार से कैसे जुड़ा। पुलिस दोनों आरोपियों के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाल रही है। सीओ का मानना है कि रजनीश पंवार चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में उत्तर पुस्तिकाएं लेने आता था। दोनों की मुलाकात वहीं हुई होगी।
विज्ञापन

एसटीएफ ने खोला था केस
एसटीएफ ने एमबीबीएस की उत्तर पुस्तिकाएं बदलने के खेल का पर्दाफाश किया था। एसटीएफ ने कविराज समेत तीन लोग गिरफ्तार कर उत्तर पुस्तिकाएं पकड़ी थीं। दो उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हुई, जिसमें यूनिवर्सिटी से बीआईटी कॉलेज भेजी थीं। इसी कोड की 800 कॉपियां गायब होने का भंडाफोड़ अमर उजाला ने किया था। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि 100 कापियां और गायब है, जोकि रजनीश यूनिवर्सिटी से ले गया था। कॉलेज नहीं, सेंटर जाती थीं कापी
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी से उत्तर पुस्तिकाएं साठगांठ कर रजनीश बीआईटी कॉलेज के नाम पर ले जाता था। लेकिन जांच में स्पष्ट हुआ है कि यह कॉपी बीआईटी नहीं, बल्कि एक सेंटर पर जाती थी। जहां पर शिक्षक उनको साल्व करते थे। उसके बाद फिर सेटिंग कर यूनिवर्सिटी में ही उत्तर पुस्तिकाओं में उसको लगा दिया जाता था।
बड़ा नेटवर्क, लखनऊ तक गूंजा मामला
उत्तर पुस्तिकाएं बदलने वालों का नेटवर्क हरियाणा तक फैला है। एमबीबीएस के कई स्टूडेंट भी इस खेल में शामिल होना बताए गए है। जिसके चलते यह मामला अब लखनऊ तक पहुंच गया है। बताया गया है कि लखनऊ में एक टीम बनी है, जोकि इस प्रकरण की पूरी जांच करेगी। लखनऊ की टीम ने मेरठ पुलिस टीम से पूछा है कि अब तक की जांच में क्या सामने आया।
अब 900 पहुंची संख्या
अब तक एसबीबीएस की 900 कॉपियां गायब होना पुलिस जांच में सामने आया है। यूनिवर्सिटी से यह सारी कॉपियां बीआईटी कॉलेज से बर्खास्त असिस्टेंट प्रोफेसर रजनीश पंवार लेकर गया है। उसके हस्ताक्षर यूनिवर्सिटी में मिलेे है। लेकिन यह कापी बीआईटी नहीं पहुंचीं, इसकी रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन ने दी। उसी आधार पर अब रजनीश को आरोपी बनाया गया है। -संजीव देशवाल, विवेचक सीओ
विज्ञापन


खास बातें:
- एमबीबीएस की कॉपियां बदलने के खेल में पुलिस की कार्रवाई
- 800 कॉपियां गायब होने का अमर उजाला कर चुका खुलासा
- लखनऊ तक गूंजा मामला, एक टीम मेरठ आएगी जांच करने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें