भिवानी। शहर के हुडा पार्क के समीप सडक़ किनारे खड़े एक ऑटो को तेज रफ्तार डम्पर ने टक्कर मार दी। डम्पर की टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया, जिसमें ऑटो चालक को चोटें आई। वहीं हादसे के बाद भीड़ को देखकर डंपर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
हादसे में घायल दिनोद गेट निवासी विश्वजीत ने बताया कि वह 27 मार्च की शाम 5 बजे सवारी लेकर हुडडा पार्क में गया था। सवारियां उतारने के बाद वह पार्क के समीप ही ऑटो खड़ा कर बैठा हुआ था कि इसी दौरान उसके ऑटो को साइड से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया और इसमें सवार होने के कारण वह भी नीचे गिर गया। उसने इसकी सूचना सौ नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया और फिर भीड़ को देखकर डंपर चालक भाग खड़ा हुआ। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।