फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौटते समय सड़क दुर्घटना में हुआ एक जख्मी, गंभीर हाल में किया पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार को पीछे से मारी टक्कर, एक गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग पर गांव हालुवास के समीप शनिवार रात साढ़े 11 बजे हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए हैं। वहीं सदर पुलिस ने गाड़ी चालक की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

गांव जमालपुर निवासी सुमित ने बताया कि वह दिल्ली में एसएससी की कोचिंग ले रहा है। 9 फरवरी की देर रात को अपने जीजा अनिल वीर के साथ गाड़ी से महेंद्रगढ़ में एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था। सुमित ने बताया कि गाड़ी वह चला रहा था और उसका जीजा गाड़ी में पीछे बैठा हुआ था। देर रात साढ़े 11 बजे जब उनकी गाड़ी गांव हालुवास के समीप पहुंची तो एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी में बैठे उसके जीजा को गंभीर चोटें आई, जिन्हें उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, मगर उनकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए। वहीं सदर पुलिस ने गाड़ी चालक सुमित के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने पर केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें