फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेन-देन के विवाद में महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लेन-देन के विवाद में महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

भिवानी। महिला पुलिस थाने में एक विधवा महिला की शिकायत पर एक आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने आरोपी पर जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। पहले महिला और युवक का रुपयों को लेन-देन का विवाद था। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

महिला पुलिस थाने में दी गई शिकायत में 40 वर्षीय पीड़ित विधवा ने आरोप लगाया कि गत 7 फरवरी को पैसों के लेन-देन को लेकर आरोपी ने उसे एक गांव में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की शिकायत उसने महिला पुलिस थाने में दी। महिला पुलिस थाना प्रभारी डॉ. नन्हीं देवी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने व एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें