तोशाम। संड़वा बस स्टैंड पर एक फव्वारा सेट की दुकान का ताला तोड़ चोर करीब 50 हजार का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के बाद दुकान का निरीक्षण किया और मामला दर्ज किया।
चोरों ने वीरवार रात गांव संड़वा बस अड्डे पर स्थित मोहित फव्वारा एजेंसी को अपना निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये का सामना चोरी कर ले गए। दुकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। दुकान मालिक संदीप ने बताया कि उसकी गांव के ही बस अड्डे पर फव्वारा सेट की दुकान है। वह रोज की तरह वीरवार की रात्रि को भी दुकान को ताला लगाकर बंद करके गया था। जब वह सुबह आया तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। वहां सामान बिखरा हुआ मिला। जांच की तो सामान भी कम मिला। संदीप ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने शिकायत पर मौके का मुआयाना कर मामले में छानबीन शुरू कर दी। इस बारे में थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि शिकायत आई है मामले में छानबीन की जा रही है।