फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या मामले में बंद बंदी ने किया नुकीली चीज से गला रेत आत्महत्या का प्रयास, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। जिला कारागार में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी ने खुद को नुकीली वस्तु से आत्महत्या का प्रयास किया। जेल प्रशासन को जब इसकी भनक लगी तो घायल बंदी का उपचार कराया और सदर पुलिस को शिकायत दी। सदर पुलिस ने आत्महत्या का प्रयास करने वाले बंदी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

जिला जेल उपाधीक्षक अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चरखी दादरी के शीशवाला निवासी संदीप के खिलाफ चरखी दादरी में 16 जून 2016 को हत्या का केस दर्ज किया गया था। जिसमें उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। संदीप ने 4 मार्च की शाम 4 बजे बैरक नंबर 18 के बाथरूम में स्टील की पत्ती के टुकड़े से बनाई नुकीली वस्तु से अपने दोनों हाथों व गर्दन पर गंभीर चोटें पहुंचाकर खुदकुशी का प्रयास किया। बंदी द्वारा खुदकुशी करने के प्रयास की सूचना जेल प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद जेल अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर घायल बंदी संदीप का उपचार कराया और फिर इस संबंध में शिकायत पत्र सदर पुलिस को भेजा गया। सदर पुलिस के जांच अधिकारी श्रीनिवास ने बताया कि जेल उपाधीक्षक अमित अत्री की शिकायत पर बंदी संदीप के खिलाफ आईपीसी की धारा 309 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें