फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृहद्ध व्यक्ति की जेब को काटकर अज्ञात ने चुराए दस हजार रुपये व जरुरी कागजात

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध की जेब काटकर दस हजार रुपये चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सफीदों बस अड्डे के निकट किसी व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की जेब पर हाथ साफ कर लिया। जेब में दस हजार रुपये की नकदी व जरूरी कागजात थे। सफीदों थाना पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव बागड़ूखुर्द निवासी बलवान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी कार्यवश सफीदों आया हुआ था। जब वह बस अड्डे के निकट पहुंचा तो किसी व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाकर उसकी जेब से दस हजार रुपये की नकदी व सीनियर सिटीजन कार्ड को चोरी कर लिया। घटना का उस समय पता चला जब उसने जेब में हाथ डाला। सफीदों थाना पुलिस ने बलवान सिंह की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें