फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेता मर्डर केस में मनोज कोच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। 29 मार्च की शाम को जमीनी विवाद में मारे गए प्रॉपर्टी डीलर और बदमाश हरजीत हेता की हत्या मनोज कोच की गाड़ी से की गई थी। सीआईए पुलिस ने मनोज कोच को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि 29 मार्च को प्रॉपर्टी डीलर हरजीत हेता की हरिपुर गांव में चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे आई-20 कार में आए थे। पहले हेता की बाइक को पीछे से टक्कर मारी और फिर उसके सिर और चेहरे पर चार गोलियां मारी। बाइक को टक्कर मारने के बाद गाड़ी की नंबर प्लेट टूटकर वहीं गिर गई। मृतक के दोस्त संदीप ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया था कि राजू नांगल और उसके दोस्तों और भाइयों ने जमीनी विवाद में हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में सीआईए ने गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर स्पोट्र्स एकेडमी चलाने वाले कोच मनोज को गिरफ्तार किया है। मूलरूप से खरबला हाल कोंट रोड गली नंबर 15 शांति नगर वासी मनोज को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। सीआईए इंचार्ज ने बताया कि मनोज कोच से पूछताछ की जा रही है। उसकी गाड़ी लेकर आरोपी गए है और उसे भी इसके बारे में जानकारी थी। अन्य आरोपियों की तलाश में भी छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें