फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमींदार राममेहर हत्याकांड: हम उसे नहीं मारते तो वह हमें मार देता

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान हत्याकांड में भांजा बोला- हम उसे नहीं मारते तो वह हमें मार देता
विज्ञापन

- रिमांड में किया खुलासा, कहा- मामा ने जेल से आने के बाद उसे और मामी को संदिग्ध हालत में देख लिया था, इस कारण दोनों की जान को था खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। हम मामा को नहीं मारते तो मामा हमें मार देता। मामा ने जेल से लौटने के बाद उसे और मामी को संदिग्ध हालत में देख लिया था। यह खुलासा पुलिस रिमांड के दौरान लेघा भानान वासी जमींदार राममेहर की हत्या करने वाले भांजे मंदीप मुन्ना ने किया है। पुलिस मंदीप को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुटी है। वहीं राममेहर के शव का पोस्टमार्टम वीरवार को पीजीआई में हुआ। शव को मृतक के जीजा और उसके चचेरे भाई को सौंप दिया है।
उल्लेखनीय है कि लेघा भानान वासी करीब 31 वर्षीय राममेहर की अवैध संबंधों के चलते उसकी पत्नी और भांजे मंदीप ने हत्या कर दी थी। शव को बोरे और बिस्तरों में लपेट 40 फीट गहरी कुईं में फेंक दिया था। एक फरवरी को राममेहर की पत्नी ने तोशाम थाना पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि उसका पति राममेहर 30 दिसंबर 2018 को कोर्ट में जाने की बात कहकर घर से निकला मगर वापस नहीं आया। इसके बाद 12 फरवरी को राममेहर की बहन सुमित्रा देवी तोशाम थाने पहुंची और आरोप लगाया कि उसकी भाभी और बेटे ने उसके भाई राममेहर की हत्या कर दी है। जिस पर पुलिस ने मंदीप मुन्ना को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारी बात कबूली। उसी की निशानदेही पर पुलिस ने 12 घंटे में 40 फीट की खुदाई कर बुधवार को राममेहर का शव बरामद किया था। आरोपी मंदीप को कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। मंदीप ने खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने पहले मामा को नींद की गोली दी, फिर नशे का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद हथौड़ा मारकर हत्या की।
विज्ञापन


लूट के मामले में जेल गया था मृतक राममेहर
मृतक राममेहर पर लूट का मामला दर्ज हुआ था। जिस पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह 11 दिसंबर 2018 को ही जेल से वापस घर आया था। राममेहर के जेल जाने पर उसकी पत्नी ने भांजे मंदीप को बुला लिया था। इसी दौरान दोनों के अवैध संबंध बने। राममेहर जबेल से लौटा तो उसे उसकी पत्नी और भांजे के अवैध संबंधों का पता लगा।

पीजीआई में हुआ पोस्टमार्टम
52 दिन तक जमीन में 40 फीट नीचे दबे होने के कारण शव काफी गली-सड़ी हालत में था। सामान्य अस्पताल के शव गृह में चिकित्सकों ने शव की जांच कर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया जहां पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन


वर्जन:::
आरोपी मंदीप और उसकी मामी के बीच अवैध संबंध थे। राममेहर जब जेल से आया तो उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में भी देख लिया था। इसी कारण दोनों मामी-भांजे ने मिलकर राममेहर की हत्या की और शव कुईं में फेंका। शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।
इंस्पेक्टर अजीत सिंह, एसएचओ
तोशाम थाना
नोट: आज प्रकाशित लीड समाचार की ईपीएफ फाइल का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें