फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ महीने पहले पहले भाई को गोली मारी, अब 10 लाख की चौथ मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ महीने पहले भाई को गोली मारी, अब 10 लाख की चौथ मांगी
विज्ञापन

भिवानी। बीते पांच अगस्त की रात को भाई को गोली मारकर घायल किया, अब पिछले तीन दिन से फोन पर 10 लाख की चौथ मांगी। चौथ न देने पर परिवार समेत खत्म करने की धमकी के बाद व्यापारी परिवार दहशत में है। तीन दिन में करीब 30 कॉल करने वाले बदमाश ने ऑस्ट्रेलिया के बैंक में 10 लाख रुपये डलवाने को कहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने व्यापारी को सुरक्षा उपलब्ध करा दी है। इस मसले पर विधायक के साथ व्यापारी एसपी से मिले और फायरिंग और चौथ मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।
वीरवान पान नीम चौक पर रहने वाले आढ़ती अमित गोयल ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उसका परिवार 17 सितंबर से दहशत के माहौल में जी रहा है। ज्ञापन में व्यापारी ने बताया कि 17 सितंबर से लगातार उसके मोबाइल फोन पर धमकी भरे फोन आ रहे हैं। धमकी देने वाला कह रहा है कि टीनू और संपत मेरे लड़के हैं जिन्होंने तेरे भाई को गोली मारी थी। अगर तूने 10 लाख रुपये की फिरौती नहीं दी तो तुझे और तेरे जीजा को गोली मार देंगे। फोन करने वाले ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में साहिल भारद्वाज के खाते में 10 लाख रुपये जमा करवा दे नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने शहर थाना पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिए। जैन चौक पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक से मिलने वालों में दीपक गुप्ता, राजू बिंदल, सुभाष गोयल खरक, मैनपाल पहलवान, सुखबीर सिरसा घोघरा, सुनील हरिपुर, बसंत सिरसा घोघरा, सीताराम खरक, रमेश टांक, शिवकुमार प्रजापति, रणबीर भाट्टी, सुरेश सैनी, रामअवतार मित्तल शामिल थे।
विज्ञापन

--
पांच अगस्त की घटना में अब तक पुलिस के हाथ खाली
अमित के भाई गिफ्ट शॉप संचालक रोहित पर पांच अगस्त को को गोली चलाई थी। गोली रोहित की जांघ में लगी थी। इस मामले में पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर पाई। अमित ने आरोप लगाया कि 5 अगस्त की रात को लगभग 11 बजे अज्ञात लोगों ने मेरे भाई रोहित गोयल पर गोलियों से हमला कर दिया था। इस संबंध में 6 अगस्त को थाना शहर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें