फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा फैक्टरी संचालक से 1.40 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से टक्कर मारकर बदमाशों ने व्यापारी को लूटा
विज्ञापन

भिवानी। 24 घंटों में बदमाशों ने लूट की दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। चांग कसबे में कार सवार बदमाशों ने मंगलवार रात को आटा फैक्ट्री के संचालक को टक्कर मारकर बाइक से गिराकर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन लूट की कहानी पर शक कर रही है।
आटा फैक्ट्री के संचालक रविंद्र गाबा रिंकू ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान चांग कस्बे के भिवानी रोड स्थित राधास्वामी सत्संग भवन के सामने अचानक पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद वह गड्ढों में गिर गया। इसके तुरंत बाद कार में सवार दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और दो ने लपकर कर बाइक के हैंडल पर लटके थैले निकालकर फरार हो गए। उद्यमी ने बताया कि थैले में 1.40 लाख रुपये थे। रविंद्र के अनुसार, बदमाशों की संख्या पांच थी। एक व्यक्ति ड्राइविंग सीट पर बैठा रहा और चार ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद डीएसपी चंद्रपाल आए और रविंद्र के घर भी गए। गुजरानी पुलिस चौकी प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात को औद्योगिक क्षेत्र स्थित शराब गोदाम में हथियार बंद बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
उद्यमी की कहानी पर पुलिस को शक
सदर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि उद्यमी ने जैसा बताया है, उसमें कुछ गड़बड़ है। रविंद्र ने बताया कि बाइक को पीछे से कार ने टक्कर मारी। लेकिन, बाइक के पिछले हिस्से पर खरोंच तक नहीं मिली है। ऐसा हो नहीं सकता कि कार की टक्कर से बाइक को जरा भी नुकसान न हुआ हो। फिलहाल रविंद्र के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें