दिल्ली के इनामी बदमाश को भिवानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या व अन्य केस दर्ज हैं। जिसमें दिल्ली पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा है। भिवानी सीआईए टीम ने आरोपी युवक को लाला लाजपतराय चौक के समीप से देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ के उपनिरीक्षक भीम सिंह की टीम ने रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था तभी युवक को काबू किया। इसी दौरान पुलिस को उसकी तलाशी पर एक पिस्तौल भी बरामद हुआ।
पुलिस ने जब आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम चन्द्र विहार निलोठी एक्सटेशन नांगलोई दिल्ली निवासी बबलू बताया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उस पर दिल्ली में हत्या का केस दर्ज हैं, इसी मामले में वह दिल्ली पुलिस का वांछित अपराधी भी घोषित किया हुआ है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर देसी पिस्तौल भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।