फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले लूटी थी स्कार्पियो गाड़ी, फिर व्यापारी का किया था अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। बदमाश विनोद मित्ताथलिया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पुराने केसों की जांच में जुटी है। अनाजमंडी के अपहृत व्यापारी के केस की जांच की तो खुलासा हुआ कि बदमाश विनोद मित्ताथलिया ने पहले सेलंगा गांव से बोलेरो गाड़ी लूटी। फिर बाइक से जा रहे व्यापारी को टक्कर मारकर उसका अपहरण किया और छह लाख रुपये लूटे। बदमाश विनोद मित्ताथल ने अपहृत व्यापारी को अपने राजस्थान में जमीन के नीचे बनाए तहखाने में ही बंधक बनाकर रखा था।
उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी 2014 को ऑयल मिल संचालक व्यापारी प्रमोद का मिल से घर लौटते समय गंदे नाले के पास से अपहरण कर लिया गया था। पूछताछ में सामने आया कि बदमाश विनोद ने पहले सेलंगा गांव से बोलेरो गाड़ी लूटी और फिर इसी गाड़ी से अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। व्यापारी प्रमोद 19 फरवरी की देर शाम अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जब वह गंदे नाले के पास पहुंचा तो बदमाश विनोद मित्ताथल ने बाइक को बोलेरो गाड़ी से टक्कर मारी और फिर उसका अपहरण कर लिया। उसके पास उस समय बैग में छह लाख रुपये थे, जो लूट लिए। इसके बाद व्यापारी प्रमोद को अपने ठिकाने राजस्थान के सरदार शहर के एक गांव में जमीन के नीचे बनाए कमरे में ले जाकर बंधक बनाया। एक दिन बाद उसे छोड़ा गया। जांच में सामने आया कि विनोद मित्ताथल के साथ उसके साथी बजीणा वासी सुनील, पुर वासी नवीन और नवीन शर्मा, दादरी वासी विकास विक्की भी थे। जिस बोलेरो गाड़ी से लूट की वारदात की गई, उसके टूकड़े कर बेच दिए गए।
विज्ञापन

तीन लाख में खरीदी थी जमीन
विनोद मित्ताथल से पूछताछ के दौरान सामने आया कि 2010 में फरार होने के बाद ही उसने राजस्थान के सरदार शहर के एक गांव में अपना ठिकाना बनाया। जहां दो झोपड़ी बनाई और जमीन के नीचे एक कमरा और शौचालय बनाया। जांच में सामने आया कि पूर्व सरपंच शेर सिंह ने ही उसे यह जमीन तीन लाख रुपये में किन्नू सिंह नामक व्यक्ति से दिलाई। अभी भी जमीन ट्रांसफर नहीं हुई थी। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


बदमाश विनोद ने ही व्यापारी प्रमोद का अपहरण कर छह लाख रुपये लूटे थे। उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि पूर्व सरपंच शेर सिंह ने ही उसे राजस्थान में जमीन दिलाई थी। अभी जांच की जा रही है और खुलासे होने की उम्मीद है।
विरेंद्र सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें