फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले का पुलिस ने जारी किया फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एटीएम से रुपये निकालने के दौरान लोगों के कार्ड बदलकर ठगी करने वाले संदिग्ध आरोपी का पुलिस ने फोटो जारी किया है। आमजन से युवक की पहचान बताने के लिए कहा गया है। एटीएम कार्ड बदलने की दो वारदातों को अंजाम देने के बाद पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बीटीएम पुलिस चौकी के जांच अधिकारी मुख्य सिपाही अमरजीत ने बताया कि गत 17 अप्रैल को नंदगांव निवासी राजेश कुमार के बैंक खाते से एक लाख 37 हजार रुपये की राशि धोखाधड़ी से निकाले जाने शिकायत पुलिस के समक्ष आई थी। राजेश फौज में नौकरी करता है और उन दिनों अपने घर छुट्टी पर घर आया हुआ था। राजेश का घंटाघर स्थित एसबीआई की मेन ब्रांच में खाता है। उसने गत 17 अप्रैल को अपने खाते से एटीएम कार्ड से निकालने की कोशिश की। इसी दौरान उसके पास एक व्यक्ति मौजूद था, जिसने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और फिर उसके खाते से एक के बाद एक ट्रंाजेक्शन कर नकदी निकाल ली। एक लाख 37 हजार रुपये की राशि निकाली गई। सिटी पुलिस ने इस संबंध में नकदी चोरी व धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। जांच अधिकारी अमरजीत ने बताया कि पुलिस ने जब इस मामले की जांच आरंभ की तो एटीएम के अंदर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो एटीएम से पैसे निकालने नहीं बल्कि कार्ड बदलकर ठगी करने पहुंचा था। इसी संदिग्ध आरोपी ने यहां से एटीएम कार्ड बदलने के बाद फिर रोहतक चौक क्षेत्र में भी गांव बामला निवासी एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर उसके खाते से नकदी निकाली। पुलिस ने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में जुटी है। पुलिस ने अब एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी में संदिग्ध युवक के दिखाई दे रहे चेहरे को सोशल मीडिया पर भी शेयर कर पहचान का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें