फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को युवती के परिजनों ने मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। प्रेम प्रसंग में एक युवक को युवती के भाई ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने के बाद भी युवक किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाने के लिए एक मकान में घुस गया। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। जिस मकान में घुसा उसी परिवार के सदस्य घायल को उपचार के लिए इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
मामला दोपहर करीब सवा 12 बजे का है। जींद के रोहतक रोड वासी 24 वर्षीय शम्मी बाइक से भिवानी के गांव मित्ताथल में अपने मामा घर आ रहा था। हांसी रोड पर बीडी गुप्ता पार्क से आगे रजवाहे के नजदीक से अंदर की ओर जाने वाले मार्ग पर बाइक से आए कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं युवक के पेट में गोली भी मार दी। गोली लगने पर खून से लथपथ शम्मी किसी तरह जान बचाने के एक घर में घुस गया। घर में घुसने पर बाइक सवार युवक भाग निकले। शम्मी को उक्त मकान में रहने वाले लोग इमरजेंसी लेकर पहुंचे। युवक के पेट में गोली लगी थी। साथ ही उसके सिर में भी गंभीर चोट थी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसएचओ सदर राकेश, एसएचओ सिटी अनिल कुमार भी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। लोगों के मुताबिक शम्मी ने बताया कि वह एक युवती से प्रेम करता है जो कि हिसार में रहती है। युवती के भाइयों ने उस पर हमला किया है। वे उसे मारना चाहते है। गांव मित्ताथल में उसके मामा रहते है और वह बाइक से अपने मामा के यहां आ रहा था। पुलिस के साथ एफएसएल टीम ने भी जांच की। पुलिस ने वहां से युवक की बाइक भी बरामद की।
विज्ञापन

गोली पेट के आर पार निकली
युवक के पेट में गोली मारी गई है। पेट पर दो निशान है। रेफर करने से पहले चर्चाएं रही कि एक गोली चली जो एक साइड में लगी दूसरी साइड से निकल गई है। मगर यह एक्स-रे के बाद ही खुलासा होगा कि गोली आर-पार निकली या पेट में है।
आंटी बचा लो चिल्लाते हुए घर में आया
जिस मकान में युवक जान बचाने के लिए घुसा वहां घर में महिलाएं ही थी। मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। परिवार के सदस्य रोहित, सुशील ने बताया कि खून से लथपथ युवक बचाओ-बचाओ का शोर मचाते हुए घर में घुसा। यहां परिवार की महिलाओं को देखकर चिल्लाने लगा कि आंटी बचा लो, आंटी बचा लो। जिसके बाद वह बाहर आए तो हमलावर युवक जा चुके थे। वे घायल को इमरजेंसी लेकर गए। वह एक युवती से प्रेम प्रसंग की बात कह रहा था और युवती के भाइयों पर ही गोली मारने के आरोप लगा रहा था।
विज्ञापन

जींद के रोहतक रोड वासी एक युवक पर हमला हुआ है। युवक के पेट में गोली मारी गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग था और युवती के परिजनों ने यह हमला किया है। घायल के बयान नहीं हुए है। वह पीजीआई रेफर है। बयान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विरेंद्र सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें