फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अटेला की पहाड़ी क्षेत्र के खनन जोन में ट्रक चलाने वाले एक चालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर भिवानी जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक सुनील अटेला की पहाड़ी क्षेत्र के खनन जोन में बतौर ट्रक चालक काम करता था। मृतक सुनील दो बच्चों का पिता था। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद बाढड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मंगलवार सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी श्रीभगवान ने बताया कि मृतक सुनील का भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। मृतक की पत्नी मोनिका व अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिन्होंने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें