फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के खेत से धान चोरी का आरोपी पकड़ा, पिकअप डाला बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। सदर पुलिस की टीम ने एक किसान के खेत से धान चोरी मामले में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पिकअप डाला बरामद किया है। वहीं चोर की निशानदेही के आधार पर चोरी की धान खरीद करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा गांव दिनोद निवासी राजा झुप्पा रोड बहल में रह रहा था। जिसने गत 18 नवंबर 2017 को गांव तिगड़ाना निवासी बीर सिंह के खेतों से 50 मन धान चोरी कर ली थी। बीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने तीन एकड़ जमीन ठेके पर लेकर धान रोपाई की थी। उसने बताया कि करीबन 50 मन धान उसने खेत में निकालकर रख दी थी, जिसकी कीमत करीबन 70 हजार रुपये आंकी गई थी। सदर पुलिस ने खेत से धान चोरी का मुकदमा दर्ज कर इस मामले की तहकीकात शुरू कर दी। सदर पुलिस के जांच अधिकारी मुख्य सिपाही विजय कुमार ने बताया कि धान चोरी मामले में राजा नामक चोर को गिरफ्तार किया। जिसने पुलिस पूछताछ के दौरान धान चोरी की वारदात कबूल कर ली और उसके पास से पुलिस को एक पिकअप डाला भी मिला, जिसके अंदर चोरी की धान लादकर बेची गई थी। राजा की निशानदेही के आधार पर ही विजय कुमार की टीम ने चोरी की धान खरीद करने के मामले में जींद के रोहतक रोड बिश्म्बर नगर निवासी विजय उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1300 रुपये की नगदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि राजा पहले भी चोरी के कई मामलों मेें जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें