फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 किसानों को नहरी पानी चोरी करते पकड़ा

Tue, 15 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग अधिकारियों ने नहरी पानी की चोरी रोकने लिए नहरों पर छापेमारी की। इस दौरान बधवाना नहर से 15 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा। इसे लेकर किसानों में हड़कंप मचा रहा। अब नहरों में पानी 14 की जगह 18 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

नहरों में गत 31 अक्तूबर को पानी छोड़ा गया है। इस समय रबी की प्रमुख गेहूं की बिजाई का समय चल रहा है। गेहूं की बिजाई का अगेता समय 25 नवंबर तक माना जाता है। इसकी बिजाई सिंचाई के जरिए ही संभव है। इसीलिए कुछ किसान इस समय नहरी पानी की भारी मात्रा में चोरी कर रहे हैं। खासकर रात के समय नहरों पर इंजन व साइफन आदि लगाकर पानी की चोरी की जा रही है। नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए  विभाग अधिकारियों की नहरों पर छापेमारी भी लगातार जारी है। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर किसान साइफन आदि हटा लेते हैं बाद में फिर चालू कर लेते हैं। मंगलवार को विभाग अधिकारियों ने बधवाना नहर पर छापेमारी कर 15 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा। काफी मात्रा में इंजन पाइप आदि नहरों से हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें