चिड़िया निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज मांगने का केस सदर थाने में दर्ज कराया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव चिड़िया निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की शादी झांसवा निवासी युवक के साथ की गई थी। जो अभी दादरी की एमसी कॉलोनी में रह रहे हैं। शादी के कुछ ही दिन बाद उसकी बेटी को उसका पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोग दहेज लाने के लिए तंग करने लग गए थे। उसकी बेटी को मारपीट कर घर से भी निकाल दिया गया था। कई बार समझाने पर भी ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने और उसको ज्यादा तंग करना शुरू कर दिया। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर विवाहिता के पति, सास, ससुर, जेठ व जेठानी पर दहेज का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।